काशी में जयपुर का हवा महल; VIDEO:राजस्थानी अंदाज में सजी मां दुर्गा; पंडाल देख दंग रह जा रहे श्रद्धालु

Oct 18, 2026 - 00:52
0
काशी में जयपुर का हवा महल; VIDEO:राजस्थानी अंदाज में सजी मां दुर्गा; पंडाल देख दंग रह जा रहे श्रद्धालु
काशी में मां दुर्गा के दर्शन करने निकल रहे हैं तो शिवपुर के मिनी स्टेडियम का रुख जरूर कीजिए। यहां मां दुर्गा के दर्शन के साथ राजस्थान की सैर का भी मजा मिल रहा है। श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति ने इस बार जयपुर के मशहूर हवा महल की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार कराया है। राजस्थानी शैली में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पंडाल को तैयार करने में पश्चिम बंगाल के करीब 25 कारीगर डेढ़ महीने से जुटे रहे। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें 4,500 बांस, 2,000 बल्लियां, 7,000 मीटर कपड़ा और थर्माकोल का इस्तेमाल किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष सुशांत जायसवाल के मुताबिक, सुरक्षा के लिए 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही 80 वालंटियर और 20 बाउंसर तैनात किए गए हैं। दैनिक भास्कर की खास रिपोर्ट का वीडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करे…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User