काशी विश्वनाथ धाम में सांस्कृतिक संध्या आयोजित:भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिली
वाराणसी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित मंदिर चौक में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अन्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। भजन गायक प्रवीण कुमार सिंह ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से जोड़ा। वहीं, सोनी सेठ के नृत्य समूह ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय कला और नृत्य परंपरा की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)