कौशांबी कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:प्रांतीय महामंत्री महेंद्र पाण्डेय ने दिलाई पद और कर्तव्यों की शपथ
कौशांबी में उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में हुआ। प्रांतीय महामंत्री महेंद्र पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और कर्तव्यों की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में राजीव रंजन जिलाध्यक्ष और भानु प्रताप सिंह जिला मंत्री बने हैं। सदाशिव संरक्षक, धारा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कमलेश कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। अतुल कुमार त्रिपाठी संगठन मंत्री, सुनील सिंह संयुक्त मंत्री, चंद्रपाल सिंह सम्प्रेक्षक, राकेश कुमार मौर्य प्रचार-प्रसार मंत्री और राधा अग्रहरी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री बनीं।
तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने भी शपथ ली। इनमें मंझनपुर से शैलेंद्र श्रीवास्तव (अध्यक्ष) और अतुल तिवारी (मंत्री) शामिल हैं। सिराथू से सुरेश सिंह (अध्यक्ष) और कमलेश कुमार (मंत्री) तथा चायल से पवन कुमार श्रीवास्तव (अध्यक्ष) और सुरेश कुमार (मंत्री) ने भी शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कर्मचारी हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन की गरिमा बनाए रखने और दायित्वों को ईमानदारी से निभाने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)