कौशांबी में बिजली के खंभे से गिरे युवक की मौत:20 दिन पहले खंभे से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 20 दिन पहले वह बिजली के खंभे से गिरकर घायल हुआ था। मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार शाम शव रखकर सेहुणा रोड पर चक्का जाम कर दिया। भोजपुर निवासी शिव बहादुर (हीरालाल का बेटा) 23 सितंबर को कुछ लोगों के कहने पर बिजली की लाइन ठीक करते समय खंभे से गिरकर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया था। सोमवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ पिपरी थाने में तहरीर दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ। उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार शाम 4 बजे शव गांव आने पर ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम की। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर और गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम हटवाया। करीब एक घंटे तक सड़क बंद रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)