कौशांबी में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, VIDEO:पति की आंख में गंभीर चोटें, पत्नी भी घायल; पुलिस ने जांच शुरू की

Oct 12, 2026 - 18:05
0
कौशांबी में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, VIDEO:पति की आंख में गंभीर चोटें, पत्नी भी घायल; पुलिस ने जांच शुरू की
कौशांबी में करारी थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो अब सामने आया है। इसमें एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में संतोष कुमार यादव की एक आंख में गंभीर चोट आई है। उनकी पत्नी विट्टन देवी भी घायल हुई हैं। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। संतोष कुमार ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे करारी थाना पुलिस को शिकायत पत्र देकर विपक्षियों पर मारपीट करने और परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने घटना से जुड़ा वायरल वीडियो भी पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घायलों को इलाज के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User