कायस्थ महापरिषद ने किया अन्नदान:ADM बोले- 'भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुनीत कार्य'
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद, जौनपुर की ओर से शनिवार को पितरों की स्मृति में अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजय अंबष्ट ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अन्नदान महादान है। भूखे को भोजन और प्यासे को पानी देना समाज के सबसे पुनीत कार्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में समाज के सभी वर्गों को एक साथ भोजन वितरित करने से सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की प्रेरणा से हमें सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान देना चाहिए। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 11 नवंबर को शहर में भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अन्नदान के इस पुनीत कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश श्रीवास्तव (बच्चा भैया), विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. सलिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव रोशन, लखन श्रीवास्तव, डॉ. गणतंत्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, धनंजय श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव और मनोज श्रीवास्तव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)