कचहरी आई महिला को पीटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:महिला को गिराकर लात-घूसों से मारा था, पुलिस ने युवकों को भेजा जेल
रामपुर में महिला से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, मारपीट का वीडियो सामने आया था। जांच में घटना 7 अक्टूबर की बताई गई। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। कचहरी पहुंची महिला से मारपीट का आरोप पुलिस के अनुसार, महिला 7 अक्टूबर को अपनी नियत तारीख पर रामपुर कचहरी आई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति, नंदोई और अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आया। इसमें कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आसपास मौजूद कुछ लोगों के घटना देखते रहने और कुछ के वीडियो बनाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, उनकी भूमिका को लेकर पुलिस ने अलग से कोई जानकारी नहीं दी हैसीओ सिटी ने बताया महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किया गया। शाहनवाज और अयान को गिरफ्तार किया है। दोनों खटकान मोहल्ले के निवासी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)