कछवांरोड के कॉलेज से साइकिल चोरी, घटना CCTV में कैद:फुटेज के आधार पर पुलिस चोर के तलाश में जुटी

Oct 09, 2026 - 22:07
0
कछवांरोड के कॉलेज से साइकिल चोरी, घटना CCTV में कैद:फुटेज के आधार पर पुलिस चोर के तलाश में जुटी
वाराणसी में स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्र अपनी साइकिल को सुरक्षित समझकर परिसर के बाहर खड़ी करते हैं, लेकिन वाराणसी के कछवांरोड में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बलवंती देवी इंटर कॉलेज के बाहर से एक छात्र की साइकिल चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि घटना पुलिस चौकी के पास हुई और चोरी का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब यह फुटेज वायरल हो रहा है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से छात्र और अभिभावक परेशान हैं। CCTV में साइकिल ले जाता दिखा अज्ञात व्यक्ति हाल ही में हुई चोरी की घटना के वायरल फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति छात्र की साइकिल ले जाता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कॉलेज और आसपास के इलाके से बच्चों की साइकिलें गायब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे छात्रों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और अभिभावकों की चिंता भी बढ़ रही है। चौकी के पास चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर इस तरह की घटनाएं होना चिंता का विषय है। लोगों का आरोप है कि सीसीटीवी में संदिग्ध के नजर आने के बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चोर की गिरफ्तारी और गश्त बढ़ाने की मांग पीड़ित छात्रों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User