खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का दूसरा दिन:चम्पतपुर में किसानों को उद्यमिता और स्वरोजगार की जानकारी दी

Oct 08, 2026 - 09:41
0
खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का दूसरा दिन:चम्पतपुर में किसानों को उद्यमिता और स्वरोजगार की जानकारी दी
कानपुर के चौबेपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बादीपुरवा के चम्पतपुर गांव में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन किसानों और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार की जानकारी दी गई। खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कानपुर नगर की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रगतिशील किसानों और महिला समूहों की सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में खाद्य प्रसंस्करण, निर्जलीकरण, सोलर ड्रायर, पैकिंग, लेबलिंग, विपणन और लाइसेंस संबंधी जानकारी दी गई। कृषि विभाग, पशुपालन विभाग और आईआईटी कानपुर की योजनाओं से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। बताया गया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दो लाख रुपये से व्यवसाय शुरू करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी/अनुदान मिल सकता है। प्रशिक्षण के अंत में सवाल-जवाब सत्र हुआ। सुमन लता ने प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया और प्रमाण पत्र वितरित किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User