किदवई नगर में 28 सितंबर को रोजगार मेला लगेगा:2600 पदों पर युवाओं का होगा इंटरव्यू, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी
कानपुर में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन विभाग की ओर से 28 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के तहत आयोजित मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां करीब 2600 रिक्तियों के साथ अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। चयनित युवाओं को पद और योग्यता के अनुसार 10 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सहायक निदेशक (सेवायोजन), कानपुर मंडल उज्जवल कुमार सिंह ने रविवार को जानकारी दी कि रोजगार मेला 28 सितंबर (सोमवार) को सुबह 10 बजे से संस्कार लॉन, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, एच-ब्लॉक, किदवई नगर में आयोजित होगा। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई और जीएनएम उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के ‘रोजगार संगम’ पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल होना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)