किन्नर समाज ने दाऊजी महाराज मंदिर में घंटा चढ़ाया:गाजे-बाजे के साथ डांस करते हुए मंदिर पहुंचे किन्नर, मंदिर में की पूजा अर्चना

Oct 04, 2026 - 18:20
0
किन्नर समाज ने दाऊजी महाराज मंदिर में घंटा चढ़ाया:गाजे-बाजे के साथ डांस करते हुए मंदिर पहुंचे किन्नर, मंदिर में की पूजा अर्चना
हाथरस में किन्नर समाज ने इस साल भी मेला श्री दाऊजी महाराज के दौरान मंदिर में घंटा चढ़ाया। यह रस्म धूमधाम से पूरी की गई, जिसमें देशवासियों के सुखमय जीवन की कामना की गई। किन्नरों ने आज रविवार को दोपहर तीन बजे अपना जुलूस शुरू किया और वह शाम 4:30 के लगभग मंदिर पहुंचे। सभी किन्नर ढोल-ताशों पर नाचते-गाते हुए शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए दाऊबाबा के मंदिर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अलीगढ़ रोड स्थित कोठीवाल धर्मशाला में पूजा-अर्चना भी की। इस पूजा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा और शहर के कुछ लोग शामिल हुए। आशीष शर्मा ने कहा कि किन्नर समाज हर साल यह पूजा सभी के सुख-समृद्धि के लिए करता है। किन्नरों ने आशीष शर्मा का स्वागत भी किया। इसके बाद सभी किन्नर दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचे। सभी के सुखमय जीवन की कामना की मंदिर पहुंचने पर किन्नरों ने दाऊ बाबा और बांके बिहारी लाल के भक्ति भरे नारे लगाए। घंटे की पूजा-अर्चना के बाद सभी की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर जमकर पुष्प वर्षा भी हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User