किसान पथ के नीचे जलकुंभी में फंसा दिखा शव:4 घंटे तक निकालते रहे गोताखोर और SDRF, पहचान नहीं हो सकी
किसान पथ के नीचे सोमवार रात गोमती के बहते पानी में किनारे जलकुंभी में फंसा युवक का शव दिखा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना SDRF टीम को मौके पर पहुंची। लेकिन पुल के नीचे गहराई अधिक होने के कारण और तेज बहाव के चलते। 4.5 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मंगलवार सुबह 11 बजे तक शव की पहचान नहीं हो सकी। जहां पर शव मिला है, उस जगह पर चंद्रिका देवी की ओर से गोमती में जल आता है। यह बहाव दुबग्गा थाना के जेहटा की ओर जाता है। काफी तेज बहाव है। रहीमाबाद, मलिहाबाद, माल इलाके के दर्जनों गांव के लोग यहां पर मूर्ति विसर्जित करने पहुंचते हैं। पुल से करीब 35 फीट नीचे दिखा शव घटना माल थाना क्षेत्र के ककराबाद गांव के पास की है। शाम करीब 7 बजे शव दिखने की सूचना पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना माल और सैरपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने SDRF बुलाई। शव पुल से करीब 35 फीट नीचे था, जिससे लोग फंसे शव को बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बाद में गोताखोर और SDRF कोशिश करती रही और रात 11:30 बजे शव निकाल लिया गया। पुलिस ने आसपास लोगों से शव शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस संबंध में माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि मृत युवक की उम्र करीब 30 साल रही होगी। देखने से ऐसा लग रहा है कि युवक का शव करीब एक सप्ताह पुराना है। पूरी बॉडी पूरी तरह से पानी में फूल चुकी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आसपास लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)