किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी 72-घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार:सीतापुर में अगवा कर किया था दुष्कर्म, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद

Oct 18, 2026 - 08:13
0
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी 72-घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार:सीतापुर में अगवा कर किया था दुष्कर्म, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद
सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बालिका के साथ अगवा कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार सुबह तड़के करीब 6 बजे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। रामपुर मथुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बगिया मझारी निवासी मुलायम सिंह पुत्र हरिनाम के रूप में हुई है। 14 अक्टूबर को रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। जिसे आरोपी अपनी बाइक पर बैठकर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद घर से 30 किलोमीटर दूर बेहोशी की हालत में नदी किनारे छोड़कर फरार हो गया था पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 247/26 के तहत बीएनएस की धारा 87, 137(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में केस दर्ज किया था। एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले का खुलासा करने और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। रविवार को पुलिस ने रायसेनपुर नहरवल रोड पर कृष्णा नगर मोड़ तिराहे के पास मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार के मुताबिक, आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User