कलक्ट्रेट में दो अधिवक्ताओं में मारपीट, FIR:अलीगढ़ में हुआ विवाद, एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी के आरोप

Sep 28, 2026 - 10:03
0
कलक्ट्रेट में दो अधिवक्ताओं में मारपीट, FIR:अलीगढ़ में हुआ विवाद, एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी के आरोप
कलक्ट्रेट कचहरी परिसर में 25 सितंबर की शाम दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एक पक्ष ने जेब से 1850 रुपये निकालने और कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। इसमें एक एफआईआर रविवार रात व दूसरी सोमवार की सुबह दर्ज की गई है। एक एफआईआर अधिवक्ता केके गौतम की ओर से दर्ज कराई गई है। तहरीर के अनुसार, घटना के समय शाम करीब पांच बजे कचहरी स्थित नजारत के पास लक्ष्मी यादव ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने बचाव किया तो राहुल वर्मा ने उन्हें पकड़ लिया और लक्ष्मी ने लात-घूंसों से पीटा। धक्का देने से वह गिर गए और घुटने में चोट आई। तहरीर में घटना के सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने का भी उल्लेख किया गया है। केके गौतम का आरोप है कि कुछ देर बाद न्यायालय से बाहर सड़क पर आने पर राहुल वर्मा, तरुण वर्मा, अभय सोनी समेत 8-10 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी ने जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे हाथ-पैर और घुटने में चोटें आईं। तहरीर में तरुण पर जेब से 1850 रुपये निकालने और कपड़े फाड़ने का आरोप भी लगाया गया है। दूसरे पक्ष ने लगाया जातिसूचक गाली देने का आरोप दूसरी एफआईआर अधिवक्ता लक्ष्मी की ओर से दर्ज कराई गई है। उनकी तहरीर के मुताबिक, वह 25 सितंबर को कलेक्ट्रेट कचहरी में थीं। इसी दौरान कृष्ण कुमार गौतम ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की। लक्ष्मी का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें जातिसूचक शब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद लात-घूंसों से मारपीट की गई और गले से पकड़कर खींचने के दौरान उनकी शर्ट के बटन टूट गए। तहरीर में कहा गया है कि शोर सुनकर राहुल वर्मा, तरुण वर्मा, अभय सोनी समेत अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। लक्ष्मी का आरोप है कि कृष्ण कुमार गौतम ने उनके साथ आए लोगों से भी मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मरवाने की धमकी दी। दोनों एफआईआर में पुलिस ने शुरू की जांच दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों मामलों की विवेचना सीओ सिटी तृतीय को सौंपी गई है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User