कन्नौज के जलेसर घाट पर चला स्वच्छता अभियान:वन विभाग, नमामि गंगे के अधिकारी और छात्रों ने श्रमदान कर गंगा आरती की

Oct 15, 2026 - 09:00
0
कन्नौज के जलेसर घाट पर चला स्वच्छता अभियान:वन विभाग, नमामि गंगे के अधिकारी और छात्रों ने श्रमदान कर गंगा आरती की
कन्नौज के जलेसर घाट पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत गुरुवार सुबह जिला गंगा समिति ने सफाई अभियान चलाया। वन विभाग, नमामि गंगे के अधिकारी और छात्रों ने श्रमदान कर सफाई की, फिर गंगा आरती की। जलेसर घाट परिसर में कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यहां हस्ताक्षर अभियान, गंगा आरती एवं गंगा स्वच्छता शपथ सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए गए। लोगों ने गंगा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने तथा उसके संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। देखें, 2 तस्वीरें…. इस अवसर पर भारतीय नितानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर गंगा एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन अधिकारी राकेश चित्तौड़िया, जिला परियोजना अधिकारी अजय त्रिपाठी, वन दरोगा परमजीत राय, ग्राम विकास अधिकारी संभव जैन एवं वन रक्षक कमालउद्दीन सहित स्थानीय ग्रामीण और छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि गंगा की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User