कन्नौज में अधेड़ की सिर में गोली मारकर हत्या:पेड़ के नीचे मिला खून से लथपथ शव, 315 बोर के कारतूस मिले; डेढ़ महीने पहले जेल से लौटा था
कन्नौज के छिबरामऊ में एक अधेड़ का शव पेड़ के नीचे मिला। उसके सिर में गोली लगी थी। यह घटना गुरुवार देर रात खोजीपुर के ब्राह्मण नगला गांव में हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल के आसपास कोई तमंचा नहीं मिला। मृतक के पास से 315 बोर के कारतूस बरामद हुए हैं। इससे मामला और उलझ गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। देखिए 3 तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला… 8 साल पहले गया था जेल मृतक की पहचान मैनपुरी के मेरापुर गांव निवासी राजकिशोर (45) के रूप में हुई है। वह सुरजन लाल का बेटा था। राजकिशोर पिछले कई सालों से खोजीपुर के ब्राह्मण नगला गांव में अपनी बहन बबली दुबे और जीजा मनोज के घर रह रहा था। वह अविवाहित था। जानकारी के अनुसार, करीब आठ साल पहले राजकिशोर पप्पू दिवाकर को गोली मारने के आरोप में जेल गया था। उसे इस मामले में सात साल की सजा हुई थी। वह करीब डेढ़ महीने पहले ही सजा काटकर जेल से बाहर आया था। ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे देखा शव ग्रामीणों ने गुरुवार देर रात राजकिशोर का शव पेड़ के नीचे देखा। उसके सिर में गोली लगी थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से दो कारतूस मिले हैं, लेकिन तमंचा नहीं मिला। यह बात पुलिस की जांच का मुख्य बिंदु बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी मयंक मिश्रा और कोतवाल कपिल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम भी सबूत जुटा रही है। कोतवाल कपिल दुबे का कहना है कि- पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत का कारण साफ हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बेटा बोला-पिता को मरवाना ही था, तड़पकर मरे, इसका दुख: कानपुर में करोड़पति कारोबारी की बहू बेगुनाह निकली कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या बेटे सुब्रत (35) ने करवाई थी। बहू शालू (32) बेगुनाह निकली। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- सुब्रत ही हत्या का मास्टरमाइंड है। बहू की रिहाई के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)