कन्नौज में महापुरुषों की मूर्तियों का कायाकल्प:डॉ. अंबेडकर योजना से 3 करोड़ खर्च, हर विधानसभा के लिए 1 करोड़, 45 प्रतिमाएं संवरेंगी
कन्नौज में महापुरुषों की मूर्तियों का सौंदर्यीकरण और कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना से 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें जिले की तीनों विधानसभाओं में एक-एक करोड़ की लागत से ये काम कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशन में डॉ. बी.आर. अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं के कायाकल्प, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास की कार्यवाही की जा रही है। 36 प्रतिमाओं को चिन्हित भी कर लिया गया योजना के तहत जिले में कम से कम 45 प्रतिमाओं का चिन्हांकन किया जाना है। अब तक करीब 36 प्रतिमाओं को चिन्हित भी कर लिया गया। शेष प्रतिमाओं का भी शीघ्र चिन्हांकन पूर्ण करते हुए आवश्यक प्रस्ताव एवं कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि सभी चयनित स्थलों पर नियमानुसार विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य समय से प्रारंभ कराए जा सकें। अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए उन्होंने बताया कि योजना के तहत चयनित प्रतिमाओं एवं उनके आसपास के स्थलों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं प्रकाशयुक्त स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत आवश्यकतानुसार छत निर्माण, सोलर पैनल की स्थापना, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बढ़ने के साथ ही आमजन को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। 3 करोड़ की धनराशि में से जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग ₹1 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रतिमाओं के चिन्हांकन से लेकर कार्यों के क्रियान्वयन तक की समस्त प्रक्रिया निर्धारित मानकों, शासनादेशों एवं नियमानुसार समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएगी। निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि योजना का प्रभावी एवं उद्देश्यपरक क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)