कन्नौज में नाबालिग से रेप केस की सुनवाई कल:पॉक्सो कोर्ट में पुलिस के साक्ष्यों पर होगी गवाही, फिर नवाब सिंह समेत 3 की सजा पर सुनवाई
कन्नौज में नाबालिग से रेप के चर्चित मामले में मंगलवार को पॉक्सो एक्ट कोर्ट में पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव के खिलाफ सुनवाई होगी। इस दौरान पुलिस की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों पर गवाहों की गवाही होगी। गवाही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवाब सिंह यादव, उनके भाई नीलू यादव और सहयोगी पूजा तोमर की सजा पर सुनवाई का रास्ता साफ होगा। मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अपने बयान बदल दिए थे। इसके बाद पुलिस ने इसकी जांच की और बयान बदलवाने से जुड़े कुछ साक्ष्य कोर्ट में पेश किए। पुलिस की जांच में पैसे देकर बयान बदलवाने की बात सामने आने का दावा किया गया है। अब इन्हीं साक्ष्यों को लेकर गवाहों की पेशी होनी है। गवाही पूरी होने के बाद केस अंतिम चरण में पहुंच सकता है। 11 अगस्त 2024 से जेल में हैं नवाब सिंह नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को 11 अगस्त 2024 की रात करीब 12:30 बजे चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय से गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह करीब सात महीने तक कन्नौज जिला जेल में रहे। 22 मार्च 2025 को उन्हें बांदा जेल शिफ्ट कर दिया गया। तब से वह बांदा जेल में बंद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)