कन्नौज में सैलून संचालक की संदिग्ध मौत:दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला शव, दो दिन से घर नहीं गया था
कन्नौज के उमर्दा में ठठिया थाना क्षेत्र के जनखत गांव में गुरुवार सुबह एक हेयर सैलून संचालक का शव दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतक कन्नौज के मकरंदनगर निवासी 18 वर्षीय रेहान था। परिजन दो दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। रेहान रोजाना घर से दुकान आता-जाता था, पर पिछले दो दिनों से घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह गांव वालों ने दुकान का शटर बंद देखा। बाहर से ताला नहीं था, पर शटर उठाने पर वह नहीं खुला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे और 112 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल कैमरे से अंदर देखा तो रेहान फंदे पर लटका मिला। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शटर तोड़ शव निकाला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)