कन्नौज में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण:अधिकारियों ने परखीं बुनियादी व्यवस्थाएं, पीड़ित महिलाओं को बांटे वस्त्र फल
कन्नौज में महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान के चतुर्थ दिवस पर सखी वन स्टॉप सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्र में रह रही महिलाओं से उनकी कुशलक्षेम पूछी। अधिकारियों ने केंद्र में आवास, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा और विधिक सहायता जैसी सुविधाओं की जानकारी ली। दीपावली के अवसर पर पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को फल एवं वस्त्र वितरित किए गए। अपर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रशासक को निर्देश दिए कि आवासित महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केंद्र प्रशासक, काउंसलर, केस वर्कर, कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकी प्रभारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)