कोंच में राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन:दर्शकों की आंखें की नम, भाईचारे का दिखा अनुपम उदाहरण

Oct 15, 2026 - 10:21
0
कोंच में राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन:दर्शकों की आंखें की नम, भाईचारे का दिखा अनुपम उदाहरण
जालौन में कोंच नगर के ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव के 174वें आयोजन में राम-भरत मिलाप लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने श्रीराम और भरत के अटूट प्रेम, त्याग और भाईचारे को जीवंत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। दोनों भाइयों के संवाद सुनकर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। मंचन में भरत को श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास की जानकारी मिलने पर उनके व्याकुल होने का प्रसंग दिखाया गया। वह श्रीराम से मिलने वन पहुंचते हैं और उन्हें अयोध्या लौटकर राजकाज संभालने का आग्रह करते हैं। हालांकि, श्रीराम पिता के वचन का पालन करने की बात कहकर लौटने से इनकार कर देते हैं। इसके बाद भरत उनकी चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौट जाते हैं। इस प्रसंग ने दर्शकों को भाईचारे और त्याग का संदेश दिया। हास्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पंचवटी विश्राम लीला का मंचन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User