कोटेदार संघ ने सप्लाई इंस्पेक्टर पर लगाया वसूली का आरोप:डीएम को ज्ञापन देकर शिकायत की, हर महीने 5 हजार मांगने का दावा

Oct 12, 2026 - 16:07
0
कोटेदार संघ ने सप्लाई इंस्पेक्टर पर लगाया वसूली का आरोप:डीएम को ज्ञापन देकर शिकायत की, हर महीने 5 हजार मांगने का दावा
बांदा में सोमवार दोपहर 2 बजे फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन कोटेदार संघ के मंडल अध्यक्ष सुशील शिवहरे ने सप्लाई इंस्पेक्टर पर कोटेदारों से अवैध वसूली करने और रुपये नहीं देने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत की है। आरोप है कि सत्यापन के नाम पर प्रति कार्ड चार रुपये की मांग की जाती है। इसके अलावा कार्रवाई का डर दिखाकर पांच हजार रुपये देने और हर महीने तय रकम पहुंचाने का दबाव बनाया जाता है। सुशील शिवहरे ने आरोप लगाया कि कोटेदार सरकार की मंशा के अनुरूप ईमानदारी से राशन वितरण करते हैं, लेकिन सत्यापन के नाम पर उनसे प्रति कार्ड चार रुपये के हिसाब से वसूली की जाती है। रुपये देने से इनकार करने वाले कोटेदारों को 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में यूनिट बढ़वाने के लिए आने वाले कार्डधारकों को आवेदन लिखने में मदद करने के बहाने उनकी शिकायत दर्ज कराने का आरोप भी है। इसके बाद संबंधित कोटेदार की दुकान पर जांच की जाती है। मंडल अध्यक्ष के मुताबिक, जांच के दौरान कार्डधारक पूरा राशन मिलने और घटतौली नहीं होने की बात कहते हैं। इसके बावजूद आरोप है कि उनके बयान का कुछ हिस्सा लिखकर हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं। सुशील शिवहरे का दावा है कि बाद में कोटेदारों को उनके खिलाफ आठ से दस लोगों की शिकायत होने की बात कहकर कार्रवाई का डर दिखाया जाता है। इसके बाद पांच हजार रुपये देने और हर महीने प्रति कार्ड चार रुपये के हिसाब से रकम पहुंचाने का दबाव बनाया जाता है। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User