करहां में मृत गोवंश का अंतिम संस्कार:चकजाफरी गांव में ग्रामीणों ने संभाला, विधि-विधान से दी गई विदाई

Oct 19, 2026 - 19:21
0
करहां में मृत गोवंश का अंतिम संस्कार:चकजाफरी गांव में ग्रामीणों ने संभाला, विधि-विधान से दी गई विदाई
मऊ में करहां क्षेत्र के चकजाफरी गांव स्थित सार्वजनिक स्थल गुरादरी पर रविवार रात एक बीमार और बेसहारा गोवंश की मौत हो गई। सोमवार सुबह इसकी जानकारी होने पर टहलने निकले लोगों और योग टीम के सदस्यों राजीव मौर्य व राहुल मद्धेशिया ने शव को सफेद कपड़े से ढककर कुत्तों से बचाने की व्यवस्था की। सूचना मिलने पर एडीओ पंचायत आदित्य सिंह और ग्राम प्रधान धीरेंद्र प्रताप भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर कफन, नमक आदि के साथ गोवंश को विधि-विधान से दफनाया गया। इस दौरान मठ प्रबंधन के नागेंद्र सिंह, छेदी सिंह, विष्णुकांत श्रीवास्तव, श्यामबिहारी जायसवाल, सद्दाम हाशमी, सुरेशचंद वर्मा, पिंटू सिंह, मनोज मद्धेशिया, कन्हैया वर्मा और अजीत प्रताप सहित पुलिस-प्रशासन के लोगों ने सहयोग किया। सभी ने गोवंश को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User