करंट की चपेट में आया मासूम:मथुरा वृंदावन रोड पर हुआ हादसा, गंभीर रूप से हुआ जख्मी
मथुरा के वृंदावन में सोमवार की दोपहर बिजली विभाग की लापरवाही से एक हादसा घटित हो गया। यहां बिजली विभाग के झूलते तार की चपेट में वहां से निकल रहा एक मासूम आ गया। जिसके कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। मासूम को तत्काल राहगीरों ने तार से अलग किया। जिसके बाद उसे बाइक रिक्शा से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। नानी के साथ जा रहा था बाजार मथुरा वृंदावन रोड पर गंदे कुआं के पास रहने वाले अजय कुमार का 7 वर्षीय भांजा प्रिंस अपनी नानी करिश्मा के साथ बाजार जा रहा था। दोनों घर से कुछ दूर मुख्य रास्ते पर पहुंचे तभी हाई टेंशन लाइन की गार्डिंग के लिए लगाए गए तार के टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। प्रिंस के घायल होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। राहगीर लेकर पहुंचे अस्पताल प्रिंस को करंट की चपेट में आने के बाद मौके से निकल रहे राजगीरों ने उसे तार से अलग किया। इसके बाद मौके पर ही लोगों ने उसे CPR दी गई। इसके बाद उसे एक बाइक रिक्शा में रखा और फिर उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे राम कृष्ण मिशन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद बंद की लाइट हादसे की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। एस डी ओ लाइन पागल बाबा पंकज कुमार ने बताया कि हाई टेंशन लाइन की गार्डिंग का तार अचानक टूटकर गिर गया था। उसकी चपेट में आने से मासूम घायल हो गया। हादसे के बाद तत्काल लाइट बंद कर दी गई। मासूम का बेहतर इलाज कराया जाएगा। सबसे पहले प्राथमिकता है कि मासूम स्वस्थ हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)