करंट लगने से झुलसी युवती की 5 महीने बाद मौत:प्रतापगढ़ में खेत में हाईटेंशन तार की चपेट में आई थी, परिजन बोले- विभाग की लापरवाही

Oct 08, 2026 - 10:13
0
करंट लगने से झुलसी युवती की 5 महीने बाद मौत:प्रतापगढ़ में खेत में हाईटेंशन तार की चपेट में आई थी, परिजन बोले- विभाग की लापरवाही
प्रतापगढ़ में जमुनीपुर की रहने वाली 23 साल की मुस्कान उपाध्याय की करंट लगने से 5 महीने बाद मौत हो गई। वह खेत से मवेशी हटाने गई थी, तभी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी। पांच महीने पहले हुई थी घटना यह घटना पांच महीने पहले हुई थी। खेत में लगे बिजली के खंभे पर स्टे वायर था, जिससे हाईटेंशन तार टूटकर फंस गया था। मवेशी की रस्सी उसी में लिपटी थी, जिसे खोलने के दौरान मुस्कान को करंट लगा। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां से प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 7 सितंबर को इलाज के दौरान स्वरूप रानी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सहायता और मदद का मिला भरोसा विद्युत उपखंड अधिकारी अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी पहले ही मिल गई थी। सहायता राशि के लिए आवेदन किया गया था। शासन से तय मुआवजा परिजनों को दिया जाएगा। जानकारी होने पर पूर्व विधायक धीरज ओझा भी घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की । उन्होंने हर संभव सहायता और मदद का भरोसा दिलाया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User