कुड़वार में पीडीए बैठक:मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा, वक्ता बोले- छूटे पात्र लोगों के भरवाएं फॉर्म

Oct 06, 2026 - 18:44
0
कुड़वार में पीडीए बैठक:मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा, वक्ता बोले- छूटे पात्र लोगों के भरवाएं फॉर्म
लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत मंगलवार शाम सुल्तानपुर के कुड़वार विकासखंड के गंजेहड़ी ग्राम सभा में पीडीए की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर की समय सीमा बढ़ाई गई है। ऐसे में गांवों में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने वाले पात्र लोगों को चिन्हित कर उनके फार्म भरवाने में सहयोग किया जाना चाहिए। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक प्रपत्र भरवाने पर भी चर्चा की गई। इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खां ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता हसीब खां ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User