कुल्हाड़ी मारकर बेटे ने पिता की हत्या की:फर्रुखाबाद में 2 दिन पहले दवा दिलाकर बीकानेर ने लौटा था, आरोपी मानसिक रूप से बीमार

Oct 21, 2026 - 09:24
0
कुल्हाड़ी मारकर बेटे ने पिता की हत्या की:फर्रुखाबाद में 2 दिन पहले दवा दिलाकर बीकानेर ने लौटा था, आरोपी मानसिक रूप से बीमार
फर्रुखाबाद के गड़ी अब्दुल मजीद मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक ने अपने 55 वर्षीय पिता मोहम्मद अहमद अंसारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आरोपी बेटा मोहम्मद अली मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका फतेहगढ़ में इलाज चल रहा है। मोहम्मद अली अपनी मां और बहन के साथ किराए के मकान में रहता था। शहर के मोहल्ला मोहल्ला गड़ी अब्दुल मजीद में 55 वर्षीय मोहम्मद अहमद अंसारी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। वैसे तो यह बरेली के रहने वाले हैं लेकिन फर्रुखाबाद शहर में करीब 20 वर्षों से यह रह रहे हैं। बताया गया कि अहमद अंसारी कपड़े की सिलाई का कार्य करते हैं। इन दिनों बीकानेर में कार्य कर रहे थे। इनके छह बच्चे मोहम्मद अली, रेशमा, अर्शी, शाहरुख खान, शाहनवाज और शिफा है। अहमद अंसारी के बेटे शाहनवाज ने बताया कि उसके बड़े भाई मोहम्मद अली मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं उनका फतेहगढ़ से उपचार भी चल रहा है। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शहर के ही दूसरे मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। यहां मां मस्तरी के साथ उनकी बहन और बड़े भाई मोहम्मद अली रहते थे। बड़े भाई की शादी भी नहीं हुई है। पिता बीकानेर में सिलाई का कार्य करते थे। रविवार को बड़े भाई मोहम्मद अली को दवा दिलाने के लिए पिता बीकानेर से वापस आए थे। मंगलवार की शाम को वह जाने वाले थे। बताया मंगलवार की दोपहर को उन्होंने भाई मोहम्मद अली को खाना खाने के लिए बोला। इस पर उन्होंने पिताजी के सिर में कुछ मार दिया। बहन ने मामले की जानकारी दी, इस पर वह घर आया और पिता को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की शाम को उनकी मौत हो गई। अहमद अंसारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया मृतक के छोटे बेटे ने बताया है कि बड़े भाई का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। पिता ने दोबारा उसे खाना खाने के लिए बोला। इस पर उसने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से बार कर दिया। जहां गंभीर हालत में घायल को भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाने पर तहरीर प्राप्त हुई है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User