मिर्जापुर में आतिशबाजी के बीच रावण दहन देखने उमड़ी भीड़:बच्चों-युवाओं में सेल्फी लेने की होड़; सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन

Oct 21, 2026 - 09:24
0
मिर्जापुर में आतिशबाजी के बीच रावण दहन देखने उमड़ी भीड़:बच्चों-युवाओं में सेल्फी लेने की होड़; सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन
मिर्जापुर में विजयादशमी पर मंगलवार को नगर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। त्रिमोहानी रामलीला पार्क और बरियाघाट में रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतले में आग लगते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी के बीच रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों और युवाओं में रावण के पुतले के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। त्रिमोहानी रामलीला पार्क में रात 12 बजे के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, बरियाघाट में रात 1 बजे के बाद रावण दहन हुआ। पुतले को जलते देखने के लिए लोग देर रात तक आयोजन स्थल पर डटे रहे। जैसे ही पुतले में आग लगी, लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने मोबाइल फोन से रावण दहन के दृश्य को कैमरे में कैद किया। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने भी आयोजन का आनंद लिया। बरियाघाट में रावण दहन के साथ झांकियों को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी। मेले में बच्चों और परिवारों की आवाजाही बनी रही। आसपास लगी दुकानों पर लोगों ने खरीदारी भी की। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने लोगों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विजयादशमी सत्य, धर्म और न्याय की जीत का संदेश देती है। कमेटी अध्यक्ष ऋतु केशरी ने मेले में पहुंचे लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। देखें तस्वीरें… रूट डायवर्जन कर संभाली गई यातायात व्यवस्था रावण दहन और मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया। शहर कोतवाली प्रभारी दयाशंकर ओझा ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। पुलिस की निगरानी में दोनों स्थानों पर कार्यक्रम संपन्न हुए। बुराई छोड़ अच्छाई के रास्ते पर चलने का संदेश विजयादशमी पर आयोजित रावण दहन ने लोगों को बुराई का त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। देर रात तक नगर के प्रमुख आयोजन स्थलों पर उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का संचालन संतोष उमर ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User