कुपवाड़ा में LoC के पास मुठभेड़, 2 आतंकी मारे गए:केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कश्मीर स्थित कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। अधिकारियों के मुताबिक, केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में सुबह करीब 3:30 बजे सुरक्षाबलों को संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। जवानों ने संदिग्धों को चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)