कुशीनगर में दो दिन बारिश-वज्रपात का अलर्ट:30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने कुशीनगर में बुधवार और गुरुवार को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वज्रपात और 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान घरों से बाहर न निकलें। जर्जर मकानों में रहने से बचें। सुरक्षित जगह न होने पर पंचायत भवन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर रुकें। पेड़ों के नीचे खड़े होने और बिजली के खंभों व खुले तारों से दूर रहें। प्रशासन ने दामिनी ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यह ऐप 20 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की जानकारी 30 मिनट पहले दे सकता है। कच्चे मकानों के पास जलभराव न होने दें। पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)