लालकुर्ती पैंठ में शॉपिंग करने आई युवतियों से छेड़छाड़:45 मिनट हंगामा होने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, आरोपियों ने धमकाया

Sep 25, 2026 - 17:45
0
लालकुर्ती पैंठ में शॉपिंग करने आई युवतियों से छेड़छाड़:45 मिनट हंगामा होने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, आरोपियों ने धमकाया
मेरठ की लालकुर्ती पैंठ में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे शॉपिंग के लिए पहुंची दो युवतियों से मनचलो ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि जब युवतियों ने विरोध किया तो मनचले गाली गलौज पर उतर आए। आसपास के दुकानदार भी युवतियों पर टिप्पणी करने लगे। करीब 45 मिनट हंगामा होता रहा लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जलते हुए दोनों युवतियों को थाने ले आए। लालकुर्ती पैठ में शुक्रवार दोपहर 2 युवतियां शॉपिंग के लिए पहुंचीं। दोनों जगह-जगह दुकान पर सामान पसंद कर रही थी। इसी दौरान एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान के बाहर स्कूटी पर बैठे दो मनचलों ने युवतियों पर छींटाकशी कर दी। पहले तो युवतियों ने नजरअंदाज किया लेकिन जब मनचलो की मनमानी बढ़ गई तो उन्होंने विरोध कर दिया। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि युवकों ने युवतियों के साथ गाली-गलौज की। मामला बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के न पहुंचने पर बढ़ता गया हंगामा युवतियों के साथ कथित छेड़छाड़ के बाद पैंठ में करीब 45 मिनट तक हंगामे की स्थिति बनी रही। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही माहौल और गरमा गया। भीड़ और विरोध बढ़ता देखकर दोनों युवक स्कूटी लेकर मौके से भाग निकले। दोनों युवतियों को लेकर थाने पहुंचे कार्यकर्ता इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता दोनों युवतियों को साथ लेकर लालकुर्ती थाने पहुंचे। युवतियों की ओर से कथित छेड़छाड़ और गाली-गलौज को लेकर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ आरोपों की जांच शुरू कर दी। पैठ में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने खंगाले हैं। फुटेज में आरोपी युवक दिखाई दे रहे हैं। सचिन सिरोही ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल मामले की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही भी लालकुर्ती थाने पहुंच गए। उन्होंने लालकुर्ती पैंठ में युवतियों के साथ हुई कथित छेड़छाड़ और सूचना के बाद भी पुलिस के समय से मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि मामले में आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की तैयारी पैंठ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। फुटेज के आधार पर घटनाक्रम और दोनों युवकों की मौजूदगी की जांच की जा सकती है। पुलिस तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User