लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे DM, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा:नवरात्र पर भारत-नेपाल से पहुंच रहे श्रद्धालु, भीड़ प्रबंधन के निर्देश
महराजगंज जनपद में शारदीय नवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने फरेंदा स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने आयोजकों को भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान भारत के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु लेहड़ा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए। महराजगंज के फरेंदा स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी तरह की असुविधा न हो। खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। प्रशासन का दावा है कि नवरात्रि के दौरान जिले के सभी प्रमुख मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)