लखीमपुर-खीरी में ऑटो- स्कूटी की टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल:प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर, ऑटो चालक फरार
लखीमपुर खीरी में बुधवार को दोपहर पर तेज रफ्तार ऑटो व स्कूटी में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पसगवां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि शाहजहांपुर की ओर से जंगबहादुरगंज आ रहा ऑटो सामने से जा रही ई-स्कूटी से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। यह हादसा पसगवां क्षेत्र में जंगबहादुरगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम मस्तीपुर के पास हुआ है। हादसे में ऑटो सवार 32 वर्षीय देवेंद्र पुत्र भूधर निवासी ग्राम सैदापुर थाना पिहानी जिला हरदोई तथा ई-स्कूटी पर सवार 30 वर्षीय मोनू पुत्र देवीदीन व 25 वर्षीय ट्विंकल पुत्र प्रमोद निवासीगण ग्राम मुकद्दरपुर रैदास कोतवाली पसगवां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ऑटो में सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। चर्चा है कि हादसा के शिकार हुए ई स्कूटी सवार नशे में थे। नशे के कारण ई स्कूटी का अनियंत्रित होना ही हादसे का कारण बना। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची जंगबहादुरगंज चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां भिजवाया। जोरदार टक्कर लगने के बाद राहगीर व ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गया उन्होंने घायलों को तत्काल निकला। चौकी प्रभारी जंगबहादुरगंज डिंपल सिंह ने बताया कि हादसे में घायल तीनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर किया गया है। ऑटो व ई-स्कूटी को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)