लखीमपुर मे सांप-नेवला भिड़े, VIDEO:कोबरा का नेवले ने मुंह दबोचा, सांप ने भी फन से किया वार, 45 मिनट लड़े

Oct 11, 2026 - 20:37
0
लखीमपुर मे सांप-नेवला भिड़े, VIDEO:कोबरा का नेवले ने मुंह दबोचा, सांप ने भी फन से किया वार, 45 मिनट लड़े
लखीमपुर में रविवार को सांप और नेवले की लड़ाई का दिलचस्प वीडियो सामने आया है। खेत में कोबरा और नेवले एक-दूसरे पर वार करते दिखे। नेवले ने सांप को मुंह अपने जबड़े में दबोच लिया, जिससे सांप छटपटाने लगा। किसी तरह खुद को बचाकर नेवले को फुफकारने लगा। नेवला लगातार उसके वार से बचा जाता। नेवला कोबरा पर भारी पड़ता दिखाई दिया। नेवले के हमले में सांप बुरी तहर घायल हो गया। करीब 45 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। अंत में नेवले की जीत हुई। कोबरा की मौत हो गई। मामला शुक्रवार दोपहर दक्षिण निघासन वन रेंज का है। ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया वीडियो लुधौरी से सेमरा पुरवा गांव जाने वाले मार्ग के पास स्थित गन्ने के खेत में कुछ ग्रामीण मवेशियों के लिए चारा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर कोबरा और नेवले के बीच चल रहे संघर्ष पर पड़ी। दोनों के बीच हो रही भिड़ंत देखकर ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। फन पर हमला करता रहा नेवला वीडियो में नेवला कोबरा की पूंछ और फन पर लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है। वहीं, कोबरा फुफकारते हुए खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। नेवले के हमलों से बचने के लिए कोबरा ने गन्ने के तने पर चढ़ने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों के बीच संघर्ष जारी रहा। हमले से घायल कोबरा की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 45 मिनट तक चले संघर्ष के बाद कोबरा घायल अवस्था में गन्ने के तने से लिपटा मिला। ग्रामीणों का दावा है कि बाद में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो अब सामने आया है। गन्ने के खेत में कोबरा और नेवले के बीच हुई इस भिड़ंत ने लोगों का ध्यान खींचा है। ----------------------- ये भी खबर पढ़े… यूपी में लव मैरिज करने वाली जिंदा बेटी का पिंडदान:पिता बोला- परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दी, वो हमारे लिए मर गई चंदौली में शनिवार शाम पिता ने अपनी जिंदा बेटी का पिंडदान कर दिया। उसकी बेटी ने परिवार की मर्जी के बिना दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली थी। पिता ने बेटी को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने पितृ विसर्जन पर बेटी का श्राद्ध कर दिया।पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User