लखीमपुर में हाईवे पर एंबुलेंस-कंटेनर की टक्कर:4 घायल, चालक फरार; पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया
लखीमपुर खीरी में लखीमपुर-गोला हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे एंबुलेंस और कंटेनर की टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक पुष्पेंद्र समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ओयल भेजा गया। टक्कर के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर को डायल 112 को प्रेम प्रकाश दीक्षित ने दुर्घटना की जानकारी दी थी। फरधान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि ढसरापुर चौराहे से करीब 100 मीटर आगे एंबुलेंस (UP32FG2894) की कंटेनर से टक्कर हुई थी। एंबुलेंस चालक पुष्पेंद्र के साथ दो अन्य लोग घायल हुए। एंबुलेंस में सवार मरीज और उसके तीमारदार भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। हाईवे पर यातायात सामान्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)