लखनऊ-बहराइच समेत 8 शहरों में बारिश:गोंडा में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला, आज यूपी के 65 जिलों में अलर्ट

Sep 25, 2026 - 07:40
0
लखनऊ-बहराइच समेत 8 शहरों में बारिश:गोंडा में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला, आज यूपी के 65 जिलों में अलर्ट
यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। आज यानी शुक्रवार को लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, बहराइच समेत करीब 8 शहरों में बारिश हो रही है। लखनऊ में गुरुवार देर शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। इससे पहले गुरुवार को लखनऊ, गोंडा, जौनपुर समेत 10 शहरों में बारिश हुई। गोंडा के माधवपुर गांव में गुरुवार शाम करीब 6 बजे धान के खेत में अजगर ने करीब दो महीने के नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। उसका पैर का कुछ हिस्सा अजगर के मुंह से बाहर दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से नीलगाय के बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन अजगर ने उसे नहीं छोड़ा। ललितपुर में बारिश से खेतों में पानी भर गया। इससे उड़द की फसल डूब गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बना है। इसका असर यूपी में दिख रहा है। इसके चलते प्रदेश में 3-4 दिनों तक मानसूनी बारिश होगी। इसके बाद पश्चिमी यूपी के रास्ते मानसून लौट जाएगा। इस मानसूनी सीजन में अब तक 680.3 मिमी बारिश हुई है, जो नॉर्मल 726.1 मिमी से 6% कम है। 14 जिलों में बारिश का कोटा आधा भी पूरा नहीं हो पाया है। सबसे कम बारिश देवरिया, कुशीनगर, शामली, गाजियाबाद और कानपुर देहात में हुई है। यहां कोटे से 75% तक कम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 49 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 43.5 मिमी बारिश बलरामपुर में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज समेत 38 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश की तस्वीरें देखिए… मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से वापस लौटने लगा है। अब उत्तर प्रदेश से भी मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में बने नए मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।वैज्ञानिकों के मुताबिक 27-28 सितंबर तक पूरे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User