लखनऊ चिड़ियाघर में वन्य प्राणी सप्ताह प्रतियोगिता:मास्क मेकिंग और चित्रकला में 459 छात्रों ने लिया हिस्सा, प्रथम विजेताओं को मिलेगा सम्मान

Oct 03, 2026 - 22:53
0
लखनऊ चिड़ियाघर में वन्य प्राणी सप्ताह प्रतियोगिता:मास्क मेकिंग और चित्रकला में 459 छात्रों ने लिया हिस्सा, प्रथम विजेताओं को मिलेगा सम्मान
लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में शनिवार को वन्य प्राणी सप्ताह-2026 के तहत मास्क मेकिंग और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के 51 स्कूलों के करीब 459 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के साथ बच्चों ने प्राणि उद्यान का भ्रमण भी किया। निदेशक संजय कुमार विश्वाल ने बच्चों को वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़ी रोचक जानकारियां दीं। मास्क मेकिंग में कक्षा 6 से 8 वर्ग में डीपीएस गोमती नगर की नंदिनी प्रथम, महादेव प्रसाद कॉलेज के वैभव द्वितीय और अम्बिक्स एकेडमी की ऋतिका तृतीय रहीं। कक्षा 9 से 10 वर्ग में बाल विद्या मंदिर की सृष्टि सिंह प्रथम, टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज के संदीप सोनी द्वितीय और सेंट फ्रांसिस कॉलेज के आदित्य तृतीय रहे। बाल विद्या मंदिर की साक्षी राणा प्रथम बाजी मारी कक्षा 11 से 12 वर्ग में बाल विद्या मंदिर की साक्षी राणा प्रथम, सीएमएस गोमती नगर की रिया यादव द्वितीय और लखनऊ पब्लिक स्कूल डीएलएफ की जैसमीन तृतीय रहीं। चित्रकला में कक्षा 3 से 5 वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल की आर्या भारद्वाज प्रथम, आज्ञा बाजपेयी द्वितीय और मॉडल मॉन्टेसरी की वर्षा गुप्ता तृतीय रहीं। कक्षा 6 से 8 वर्ग में अवध एकेडमी के फैसल खान प्रथम, सीएमएस गोमती नगर की सान्वी द्वितीय और एलपीएस के अथर्व सक्सेना तृतीय रहे। कक्षा 9 से 10 के पहले समूह में बाल विद्या मंदिर की प्रियांशी सिंह प्रथम, रेनबो पब्लिक स्कूल के तरुण गौतम द्वितीय और एलपीएस की वंशिका पटेल तृतीय रहीं। सीएमएस राजाजीपुरम के तनिष्क सक्सेना प्रथम रही इसी वर्ग के दूसरे समूह में सीएमएस राजाजीपुरम के तनिष्क सक्सेना प्रथम, एलपीएस की सुरभि वर्मा द्वितीय और बाल विद्या मंदिर के तनिष्क गुप्ता तृतीय रहे। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन कला विशेषज्ञ रश्मि गुप्ता समेत सात जजों ने किया। द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को मौके पर ही सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 8 अक्टूबर को वन्य प्राणी सप्ताह के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में उप निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला, क्षेत्रीय वनाधिकारी मुकेश चन्द्र काण्डपाल, शिक्षा अधिकारी अभिषेक दुबे और बायोलॉजिस्ट प्रशान्त त्रिपाठी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User