लखनऊ में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत:दो बाइक आमने-सामने टकराईं, ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत
लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम ई-ब्लॉक टेंपो स्टैंड के पास गुरुवार दोपहर को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हुसैनगंज थानाक्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे 52 साल के अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अशोक कुमार श्रीवास्तव (52) मूलरूप से कानपुर के काकादेव डबल पुलिया साईं धाम के रहने वाले थे और प्राइवेट नौकरी करते थे। करीब डेढ़ महीने पहले वह लखनऊ चारबाग स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाली अपनी भांजी मोना के घर आए थे। घूमने की बात कहकर घर से निकले थे परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम अशोक घूमने की बात कहकर घर से पैदल निकले थे। रात करीब नौ बजे हुसैनगंज पुलिस ने परिजनों को फोन कर अशोक के सड़क हादसे में घायल होने और सिविल अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां स्ट्रेचर पर अशोक का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। हुसैनगंज प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को भी थाने में खड़ा करा दिया गया है। बाइक टकराने से बुजुर्ग की मौत उधर, राजाजीपुरम के रहने वाले मुन्ना (62) कहीं जा रहे थे। मुन्ना ई-ब्लॉक के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गिर गए। मुन्ना को हादसे में गंभीर चोट आई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)