ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत:प्रेशर पाइप फटा तो ट्रॉली के नीचे मरम्मत करने उतरा किसान, ढलान पर सरककर ऊपर गिरी ट्रॉली

Oct 21, 2026 - 14:52
0
ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत:प्रेशर पाइप फटा तो ट्रॉली के नीचे मरम्मत करने उतरा किसान, ढलान पर सरककर ऊपर गिरी ट्रॉली
मैनपुरी में खेत पर काम करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 48 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रॉली का प्रेशर पाइप फटने के बाद किसान नीचे उतरकर उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ढलान पर खड़ी ट्रॉली अचानक सरकने लगी और किसान उसके पहिये और ट्रॉली के बीच दब गया। हादसा देख साथ मौजूद भतीजे ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे का है। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बिनोदपुर निवासी नीरज कुमार पुत्र रामनरेश सक्सेना अपने भतीजे करन के साथ खेत पर गोबर और घूरा डालने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे थे। खेत पर काम करने के दौरान अचानक ट्रॉली का प्रेशर पाइप फट गया। टायर के बीच बुरी तरह दब गए इसके बाद नीरज ट्रॉली के नीचे उतरकर काम करने लगे। इसी बीच ढलान पर खड़ी ट्रॉली नीचे की ओर सरकने लगी। नीरज कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ट्रॉली उनके ऊपर गिर गई। वह ट्रॉली और टायर के बीच बुरी तरह दब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद करन ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसान को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। ट्रॉली के नीचे दबे नीरज को निकालने के लिए करीब आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया नीरज की मौत से पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में उनकी तीन बेटियां हैं। इनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी अभी शादी के योग्य है। परिवार के लिए नीरज ही सहारा थे। खेत पर काम करने गए किसान की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User