लखनऊ में बाढ़, 40 हजार घरों में 4-5 फीट पानी:कृष्ण लोक कॉलोनी से नंदपुरम तक जलभराव, मकान की दीवार गिरी, घर छोड़ रहे लोग

Oct 05, 2026 - 09:28
0
लखनऊ में बाढ़, 40 हजार घरों में 4-5 फीट पानी:कृष्ण लोक कॉलोनी से नंदपुरम तक जलभराव, मकान की दीवार गिरी, घर छोड़ रहे लोग
लखनऊ में बाढ़ के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। गोमती नदी का पानी सातवें दिन भी तेजी से बढ़ रहा है। फैजुल्लागंज सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में है। यहां करीब 40 हजार घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है। करीब 3 लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। हर दिन 2 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़कर दूसरे मोहल्लों या रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं। कृष्ण लोक कॉलोनी से लेकर नंदपुरम तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिन घरों में अभी पानी नहीं पहुंचा है, वहां लोग पानी रोकने के लिए घरों के बाहर अस्थायी दीवारें बना रहे हैं। गोमती रिवर फ्रंट के किनारे स्थित हनुमंत धाम, लेटे हनुमान और बख्शी का तालाब में चंद्रिका देवी मंदिर तक पानी पहुंच चुका है। प्रशासन ने गोमती रिवरफ्रंट और मरीन ड्राइव के पास स्थित फूड वैली को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। सांप और दूसरे जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है। गंदगी के चलते कई बीमारियां फैल रही हैं। दावा है कि राहत और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए टीमें तैनात हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस बांट रही हैं। लेकिन मरीजों को चारपाई पर लादकर ले जाना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User