लखनऊ में बाढ़ के बीच डेंगू का बढ़ा खतरा:34 नए मरीज मिले, फैजुल्लागंज में हजारों घर डूबे; नवरात्र में चंद्रिका देवी मंदिर बंद

Oct 13, 2026 - 08:20
0
लखनऊ में बाढ़ के बीच डेंगू का बढ़ा खतरा:34 नए मरीज मिले, फैजुल्लागंज में हजारों घर डूबे; नवरात्र में चंद्रिका देवी मंदिर बंद
लखनऊ 15 दिनों से बाढ़ की चपेट में है। 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी फैजुल्लागंज में है। यहां 50 से 60 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक पानी में डूबे हैं। कुछ इलाकों में पानी का स्तर घटा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। घरों के बाहर खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूबी हैं। घरों में रखा राशन खराब हो गया है। कई परिवार घर छोड़कर किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण मां चंद्रिका देवी धाम मंदिर बंद है। नवरात्र के दौरान मंदिर बंद होने से श्रद्धालु मां के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है। हालांकि, गोमती नदी का जलस्तर थोड़ा घटा है। वहीं, शहर में डेंगू के मामले भी बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 34 नए मरीज मिले हैं। सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे लोगों की जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है। लोहिया, केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल में डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User