लखनऊ में बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट:अनाउंसमेंट कर घर में रहने की अपील, ग्रामीण-शहरी इलाकों में गश्त बढ़ाई
लखनऊ में पिछले दो दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। इस अलर्ट को पालन करवाने के लिए लखनऊ पुलिस व अन्य विभाग भी एक्टिव मोड पर हैं। पुलिस लगातार वायरलेस से अनाउंसमेंट कर लोगों से बाहर न निकलने की अपील कर रही है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पुलिस ने गस्ती बढ़ा दी है। इस दौरान वह स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रही है। पुलिस अनाउंसमेंट करते हुए 26 और 27 सितंबर का मौसम विभाग द्वारा अलर्ट को बता रही है। साथ ही अपील कर रही है अगर बहुत जरूरी काम न हो तो घर से निकलने से बचे। आने वाले दो दिन काफी क्रिटिकल है, मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोगों को समझाइश दी जा रही है। इसके अलावा पुलिस टीम हर क्षेत्र में लगातार राहत कार्य में लगी हैं। कई जगह पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित है। जिसको लेकर भी ट्रैफिक पुलिस तत्काल उस पर काम करने लगी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)