लखनऊ में भैंस बचाने नाले में उतरा युवक डूबा:दोस्त के फोन पर पहुंचा था, 30 फीट गहरे पानी में बहा; पुणे से 15 दिन पहले लौटा था

Oct 08, 2026 - 20:13
0
लखनऊ में भैंस बचाने नाले में उतरा युवक डूबा:दोस्त के फोन पर पहुंचा था, 30 फीट गहरे पानी में बहा; पुणे से 15 दिन पहले लौटा था
लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव में गुरुवार शाम एक युवक भैंस बचाने के दौरान नाले में डूब गया। 18 वर्षीय सूरज अपने दोस्त रोहित के बुलाने पर बेहता नाले में विष्णु मौर्य की भैंस को बचाने पहुंचा था। सूरज अपने दोस्तों रोहित, पिंटू, नीरज और दिल्कू के साथ नारियल रस्सी लेकर पानी में उतरा था। भैंस को काफी देर तक ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मिली। इसी दौरान सूरज के हाथ से रस्सी छूट गई और वह करीब 30 फीट गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 7 गोताखोरों को बुलाया गया। हालांकि, दो घंटे तक सूरज का पता नहीं चल सका। देखिए 2 तस्वीरें… सूचना के 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंची SDRF टीम रोहित ने बताया कि उनकी भैंस जलकुंभी में फंस गई थी। सूरज तैरना नहीं जानता था। वह पुणे के एक होटल में मजदूरी करता था और 15 सितंबर को ही घर लौटा था। परिवार में मां दुलारी, भाई राज और बहनें सीता, गीता, मोना इस घटना से दुखी हैं। अंधेरा होने से ढूंढना मुश्किल तरौना निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि वह स्वयं ग्रामीण गोताखोरों की टीम के बाद युवक की तलाश में बेहता नाले में उतरे थे। नाले में जलकुंभी व रात का अंधेरा होने के कारण युवक सूरज का ढूंढना बहुत मुश्किल था। जिसके चलते सफलता हाथ नहीं लगी। सूचना के 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंची SDRF टीम ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के देने के बाद 2 घंटा बीत जाने के बाद भी SDRF टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मौके पर भारी भीड़ मौजूद है। मलिहाबाद एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User