लखनऊ में बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान:चरण धोकर भेंट की गई शॉल, 9 देवियों के स्वरूप में पूजन
लखनऊ में शारदीय नवरात्र की नवमी पर नरही नागरिक एवं व्यापारी कल्याण समिति ने बुजुर्ग और विधवा महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। नरही बाजार स्थित पाल पैराडाइज होटल में समिति के संयोजक सुभाष श्रीवास्तव की अगुवाई में 9 महिलाओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण धोए गए। इसके बाद पूजन और आरती कर उन्हें पांच फल और शॉल भेंट की गई। सुभाष श्रीवास्तव ने कहा कि कन्या पूजन की परंपरा को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए उपेक्षित बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को सम्मान देने की पहल की गई है। इसका उद्देश्य उनके जीवन में खुशियां लाना और समाज में उनके प्रति सम्मान बढ़ाना है। कार्यक्रम में विपिनकांत, मुबारक भाई, राजेश कुमार चंद्र, ऋषभ सिंह, विनय कुमार, विवेक द्विवेदी, अश्वनी कुमार, विशाल साहू, करन और अनिल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)