लखनऊ में CHO का प्रदर्शन जारी:स्वास्थ्य मंत्री के आवास पहुंचे सीएचओ, सीधे वार्ता की मांग

Oct 14, 2026 - 11:15
0
लखनऊ में CHO का प्रदर्शन जारी:स्वास्थ्य मंत्री के आवास पहुंचे सीएचओ, सीधे वार्ता की मांग
लखनऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का आंदोलन जारी है। बुधवार को सीएचओ ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी मांगों और सेवा संबंधी समस्याओं पर सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सीएचओ को बसों में बैठाकर ईको गार्डन भेजने का प्रयास किया। सीएचओ सरकार से सीधे वार्ता कर समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं। सीएचओ की प्रमुख मांगों में स्थायीकरण, स्थायी नियुक्ति पत्र जारी करने, परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (पीबीआई) को नियमित वेतन में शामिल करने और 4,800 ग्रेड पे लागू करने की मांग शामिल है। सीएचओ का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उनकी सेवा संबंधी समस्याएं लंबित हैं। उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User