लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर विशेष पूजा:मनकामनेश्वर घाट पर महन्त देव्यागिरि ने की महाआरती, जलस्तर घटने की कामना

Oct 06, 2026 - 23:59
0
लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर विशेष पूजा:मनकामनेश्वर घाट पर महन्त देव्यागिरि ने की महाआरती, जलस्तर घटने की कामना
लखनऊ के गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर और उफान से राहत की कामना को लेकर मनकामनेश्वर उपवन घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्री मनकामनेश्वर मठ मंदिर की महन्त देव्यागिरि के नेतृत्व में मां गोमती का दुग्ध अभिषेक और महाआरती हुई। गोमती के उफान से तटीय और निचले इलाकों में पानी भर गया है। दर्जनों घरों में पानी घुसने से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। जनजीवन भी अस्त-व्यस्त है। इसी को देखते हुए महन्त देव्यागिरि ने श्रद्धालुओं के साथ मां गोमती से अपना रौद्र रूप शांत करने की प्रार्थना की। कल्याण की कामना के साथ महाआरती महन्त देव्यागिरि ने मां गोमती से कहा कि हे मां गोमती! शांत हो जाओ, अपने संतानों पर करुणा बरसाओ और इस जल प्रलय के संकट को हर लो। वैदिक मंत्रोच्चार, डमरू वादन और शंखध्वनि के बीच मां गोमती की धारा में दुग्ध अर्पित किया गया। इसके बाद जल संकट से मुक्ति, प्रभावित परिवारों की रक्षा और शहर के कल्याण की कामना के साथ महाआरती की गई। मां की शरण ही सबसे बड़ा संबल है महन्त देव्यागिरि ने कहा कि जल सृष्टि का आधार है। लेकिन जब नदी का स्वरूप विकराल होकर लोगों के लिए कष्टकारी बन जाता है, तो मां की शरण ही सबसे बड़ा संबल है। उन्होंने मां गोमती से जलस्तर सामान्य करने और जनमानस पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User