लखनऊ में गरबा गाला 4.0 डांडिया नाइट शुरू:जनेश्वर मिश्र पार्क में 19 अक्टूबर तक चलेगा, लाइव ढोल और DJ के साथ गरबा होगा
नवरात्रि में लखनऊ की शाम अब गरबा और डांडिया के रंग में रंग गई है। जनेश्वर मिश्र पार्क में गुरुवार से पांच दिवसीय प्रीमियम डांडिया नाइट गरबा गाला 4.0 की शुरुआत हुई। 21st सेंचुरी प्रोडक्शंस की ओर से यह कार्यक्रम 19 अक्टूबर तक चलेगा। रोजाना शाम 5 से रात 10 बजे तक यहां गरबा बीट्स, लाइव ढोल और डांडिया की धुन का थिरक रहे हैं। गरबा गाला में ट्रेडिंग और पॉपुलर गानों के साथ गरबा बीट्स का खास कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। इनमें आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार, ढोलिडा ढोल रे वगाड, कमरिया, चोगाड़ा और नागिन- नागिन जैसे गानों पर डांडिया प्रेमी जमकर थिरक रहे हैं। लाइव ढोल और फ्यूजन म्यूजिक के साथ 25 से ज्यादा DJ भी परफॉर्म कर रहे हैं। LED-लाइट शो और गरबा प्रतियोगिता आयोजन में शानदार LED और लाइट शो के साथ गरबा प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं। लाइव म्यूजिक के अलावा सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स की मौजूदगी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। परिसर में प्रीमियम फूड और शॉपिंग स्टॉल लगाए गए हैं। 199 रुपए से टिकट की शुरुआत कार्यक्रम में एंट्री पास की शुरुआती कीमत 199 रुपए रखी गई है। टिकट BookMyShow, District by Zomato और AllEvents से बुक किए जा सकते हैं। पोस्टर पर दिए QR कोड से भी टिकट बुकिंग की सुविधा है। आयोजन में दैनिक भास्कर डिजिटल मीडिया पार्टनर, UPMRC कनेक्टिविटी पार्टनर, इंडिया सुपरफास्ट चैनल पार्टनर और कोका-कोला बेवरेज पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। स्टूडेंट बोले- गरबा करने का मजा अलग कॉलेज दोस्तों के साथ पहुंचे राहुल ने बताया कि दोस्तों के साथ गरबा करने का अलग ही मजा है। लाइव म्यूजिक और डीजे की बीट्स ने माहौल को और शानदार बना दिया है। वहीं परिवार के साथ शामिल हुईं शिवांगी सिंह ने कहा कि नवरात्रि में परिवार के साथ गरबा करने का मौका खास होता है। यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए माहौल बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)