लखनऊ में जैन मुनि की पदयात्रा:विहेसंत सागर बोले- धर्म का ओटीपी जीवन बदलता है, श्रद्धालुओं ने स्वागत किया
लखनऊ भ्रमण के दौरान मंगलवार को उपाध्याय विहेसंत सागर महाराज ने चौक दिगंबर जैन मंदिर से सुबह साढ़े सात बजे पदयात्रा शुरू की। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारकर जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। सहादतगंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए उपाध्याय विहेसंत सागर महाराज ने कहा, “तकनीकी ओटीपी कुछ पलों का काम करता है, लेकिन धर्म का ओटीपी जीवन को बदल देता है।” उन्होंने कहा कि जब मनुष्य को धर्म का सही मार्ग मिलता है तो उसे अपने कर्मों का लेखा-जोखा समझ में आने लगता है। धर्म आत्म-जागरण का वह ओटीपी है, जो मनुष्य को उसके वास्तविक स्वरूप की पहचान कराता है। धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने उपाध्याय विहेसंत सागर महाराज के प्रवचनों का लाभ लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)