लखनऊ में कैटरिंग कारोबारी के इकलौते बेटे ने सुसाइड किया:काम से लौटकर कमरे में गया, सुबह फंदे से लटका मिला शव

Oct 13, 2026 - 19:50
0
लखनऊ में कैटरिंग कारोबारी के इकलौते बेटे ने सुसाइड किया:काम से लौटकर कमरे में गया, सुबह फंदे से लटका मिला शव
लखनऊ में सोमवार को कैटरिंग कारोबारी के इकलौते बेटे ने सुसाइड कर लिया। कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसका शव पंखे से लटकता देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला काकोरी थाना क्षेत्र का है। मृतक आकाश (27) दो बहनों में छोटा था। वह भी पिता के साथ ही कैटरिंग के कारोबार में शामिल था। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पढ़िए पूरी घटना… पिता के साथ ही कैटरिंग काम में शामिल था लालता खेड़ा गांव के रहने वाले रामनरेश कैटरिंग का काम करते हैं। परिवार में पत्नी गुड्डी देवी और एक बेटा आकाश था। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। आकाश पिता के साथ ही कैटरिंग का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात आकाश काम से घर लौटा था। इसके बाद वह घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। गमछे का फंदा बनाकर लटका देर रात उसने कमरे में पंखे के सहारे गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो आकाश का शव फंदे से लटक रहा था। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम आकाश अपने परिवार में इकलौता बेटा था। दो बहनों से छोटा होने की वजह से उसके प्रति परिवार के लोगों का ज्यादा ही प्रेम था। इकलौते बेटे की असमय मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, आकाश कैटरिंग का काम करता था। सोमवार रात काम से लौटने के बाद वह ऊपर कमरे में सोने चला गया था। पुलिस सुसाइड के कारणों के जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User