लखनऊ में कांग्रेस का चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर लोकतंत्र के लुटेरे ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो 4 लेयर बैरिकेडिंग लगाई गई
लखनऊ में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन। भीषण बारिश के बीच में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय की तरफ से निकलने वाले तीनों रास्ते सीएम आवास , मॉल एवेन्यू और विधानसभा पर बैरिकेडिंग की गई। विधानसभा वाले रास्ते पर ट्रिपल लेयर और सीएम आवास वाले रास्ते पर 4 लेयर बैरिकेडिंग लगाई गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स लगी। वहीं कांग्रेस मुख्यालय के बाहर होर्डिंग लगवाई गई जिस पर लिखा गया अरेस्ट ज्ञानेश। कांग्रेस के नेता शहजाद ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग की हत्या करदी। उनके द्वारा वोटो की चोरी और तमाम गड़बड़ी की वजह से आम जनता का लोकतंत्र से विश्वास कमजोर हो रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी जो पिछले कई महीने से बात कह रहे थे वही सामने आई। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। ज्ञानेश कुमार को लोकतंत्र की हत्या करने और लोकतंत्र को बर्बाद करने के लिए याद किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)